LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

नीतीश से मिले अनंत सिंह, आवास के बाहर तक छोड़ने आए JDU अध्यक्ष, राजनीतिक हलचल तेज

मुलाकात के बाद की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें नीतीश कुमार खुद अपने आवास के बाहर तक अनंत सिंह को छोड़ने आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध रहे हैं।

Anant Singh Meets Nitish Kumar
Anant Singh Meets Nitish Kumar - फोटो : news4nation

Anant Singh Met Nitish Kumar :  मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जदयू विधायक अनंत सिंह ने गुरुवार सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। अनंत सिंह नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


मुलाकात के बाद की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें नीतीश कुमार खुद अपने आवास के बाहर तक अनंत सिंह को छोड़ने आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध रहे हैं। अनंत सिंह को नीतीश कुमार का पुराना सहयोगी माना जाता है। जब नीतीश कुमार बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हुआ करते थे, तभी से दोनों के बीच करीबी संबंध रहे हैं।

Diarch GO


अनंत सिंह वर्ष 2005 में पहली बार जदयू के टिकट पर मोकामा से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद से बिहार की राजनीति में उनकी पहचान मोकामा क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में रही है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की मुलाकात के दौरान पार्टी से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ बिहार की हालिया राजनीतिक परिस्थितियों पर भी सामान्य चर्चा हुई। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


गौरतलब है कि हाल में बांकीपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद अनंत सिंह का एक बयान काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने कहा था कि बिहार के लोगों के बीच यह संदेश गया है कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। इससे पहले अनंत सिंह ने राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर भी चिंता जताई थी। उनके इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को राजनीतिक असहजता का सामना करना पड़ा था।

NSIT
Nsmch


ऐसे में नीतीश कुमार और अनंत सिंह की ताजा मुलाकात को बिहार की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से इसे केवल शिष्टाचार मुलाकात ही बताया गया है।

अभिजीत की रिपोर्ट