अनंत सिंह ने की ललन सिंह से मुलाकात, 3 दिन पहले नीतीश कुमार से मिले थे, जदयू में सियासी हलचल तेज

ललन सिंह से हुई मुलाकात इस मायने में बेहद खास है कि हाल के समय में अनंत सिंह के कई बयान काफी सुर्ख़ियों में रहे थे. यहाँ तक कि वे तीन दिन पहले ही नीतीश कुमार से भी उनके आवास पर मिले थे.

Anant Singh Meets Lalan Singh
Anant Singh Meets Lalan Singh - फोटो : news4nation

Anant Singh :  मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जदयू विधायक अनंत सिंह ने रविवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की। ललन सिंह के आवास पर अनंत सिंह पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनंत सिंह की ललन सिंह से यह मुलाकात इस मायने में भी बेहद खास है कि उन्होंने 20 अगस्त को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. 


मुलाकात के बाद की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें नीतीश कुमार खुद अपने आवास के बाहर तक अनंत सिंह को छोड़ने आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध रहे हैं। अनंत सिंह को नीतीश कुमार का पुराना सहयोगी माना जाता है। जब नीतीश कुमार बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हुआ करते थे, तभी से दोनों के बीच करीबी संबंध रहे हैं।

Diarch GO

अब ललन सिंह से हुई मुलाकात इस मायने में बेहद खास है कि हाल के समय में अनंत सिंह के कई बयान काफी सुर्ख़ियों में रहे थे. गौरतलब है कि हाल में बांकीपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद अनंत सिंह का एक बयान काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने कहा था कि बिहार के लोगों के बीच यह संदेश गया है कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। इससे पहले अनंत सिंह ने राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर भी चिंता जताई थी। उनके इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को राजनीतिक असहजता का सामना करना पड़ा था।

NSIT
Nsmch

वहीं अनंत सिंह का ललन सिंह हों या नीतीश कुमार दोनों से पुराने सम्बन्ध रहे हैं. अनंत सिंह वर्ष 2005 में पहली बार जदयू के टिकट पर मोकामा से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद से बिहार की राजनीति में उनकी पहचान मोकामा क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में रही है।