LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में रफ्तार का कहर : एनएच-20 पर लॉरी ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

नवादा जिले में रफ्तार ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली। जिले एनएच-20 पर तेज रफ्तार लॉरी ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना मे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एनएच पर भारी जाम लग गया.....

नवादा में रफ्तार का कहर : एनएच-20 पर लॉरी ने बाइक सवार को रौ

Nawada : जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित पटना-रांची एनएच-20 पर सोमवार को गोपालपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गढ़ दीवोर गांव निवासी अनिल कुमार (पिता- शंभु भुइयां) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रजौली की ओर से कोडरमा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार लॉरी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अनियंत्रित होकर गिरे अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।


सड़क पर शव पड़े रहने से थमा यातायातलगीं गाड़ियों की लंबी कतारें 

Diarch GO

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और शव सड़क पर ही पड़े रहने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर दोनों दिशाओं में गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। देखते ही देखते राजमार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्री और मालवाहक गाड़ियाँ जहाँ-तहाँ फँसी रहीं।


मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई जाम में फंसे यात्रियों की आफत 

हादसे के बाद बने गंभीर हालात के बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। भीषण जाम में फँसे वाहन चालकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को सिर छिपाने की जगह न मिलने से भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बारिश के कारण जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे जाम में फँसे लोगों की मुसीबतें और अधिक बढ़ गईं।


NSIT
Nsmch

स्थानीय प्रशासन की पहल से घंटे बाद बहाल हुआ यातायात 

सूचना मिलते ही रजौली थाने से एसआई कन्हैया लाल, एसआई सचिन कुमार और एएसआई जय प्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ पहुँचे। रजौली बीडीओ संजीव कुमार झा और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव ने भी मौके पर पहुँचकर लोगों को समझाया। अधिकारियों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और शव को सड़क से हटाया गया, जिसके लगभग तीन घंटे बाद एनएच-20 पर यातायात सुचारू हो सका।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाकानूनी कार्रवाई शुरू 

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त लॉरी ट्रक के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जाँच की जा रही है।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट