LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : नवादा में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी तेज, 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान, सीओ ने हरिश्चंद्र स्टेडियम का किया निरीक्षण

Bihar News : नवादा स्थिति हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम में इस वर्ष 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। तैयारियों को सीओ ने स्टेडियम का जायजा लिया.....पढ़िए आगे

Bihar News : नवादा में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी तेज, 50 ह
रावण वध की तैयारी - फोटो : AMAN

NAWADA : नवादा शहर स्थित हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में इस वर्ष 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आवागमन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम मे अंचल अधिकारी गरिमा गीतिका हरिश्चंद्र स्टेडियम पहुंचीं और कार्यक्रम स्थल का विस्तृत जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों के प्रवेश और निकास के रास्तों, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए,ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इस दौरान नवादा जिला पूजा समिति के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। प्रशासन और पूजा समिति की ओर से कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। 

व्यवस्था के तहत स्टेडियम में प्रवेश के लिए तीन गेट खोले जाएंगे। इन्हीं तीनों गेटों से दर्शकों को प्रवेश कराया जाएगा। अधिक भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रवेश और निकास व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती होगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चार टावर बनाए जाने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 108 की टीम को भी तैनात किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 

सीओ गरिमा गीतिका ने कार्यक्रम स्थल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए यह समझने का प्रयास किया कि दर्शकों की भीड़ किस दिशा से पहुंचेगी और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें किस रास्ते से बाहर निकाला जाएगा। उद्देश्य यह है कि एक साथ बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के दौरान जाम, धक्का-मुक्की या किसी अन्य तरह की परेशानी से बचा जा सके। रावण वध कार्यक्रम नवादा में हर वर्ष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार संभावित रूप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट