LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश, प्रखंड कार्यालय परिसर में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

नवादा जिले में एनएच-20 पर प्रशासन द्वारा की जा रही बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों का आक्रोश फूट पड़ा है वे आर-पार की लड़ाई की मूड में आ गए है। लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ दो दिवसीय सत्याग्रह शुरु किया है....

बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश, प्रखंड कार्यालय परिसर में
बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 (NH-20) के दोनों ओर प्रशासन और एनएचएआई द्वारा चलाए जा रहे सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। गरीबों और ग्रामीण मजदूरों ने नवादा प्रखंड कार्यालय परिसर में दो दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि बड़े अवैध ढांचों के साथ-साथ वर्षों से सड़क किनारे गुजर-बसर कर रहे गरीब परिवारों के आशियानों को भी उजाड़ दिया गया है, जिससे कई परिवारों के सिर से छत छिन गई है।


बिना पुनर्वास बेघर करने पर भड़के प्रदर्शनकारी 

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था और पुनर्वास योजना के गरीब परिवारों को बेघर करना सरासर अन्याय है। कई परिवारों के सामने इस समय अपने छोटे बच्चों के साथ रहने और जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन पहले प्रभावित परिवारों को बसाने का प्रबंध करे, उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाए। 


Diarch GO

आवासरोजगार और मौलिक सुविधाओं की पुरजोर मांग 

सत्याग्रह पर बैठे लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन के सामने अपनी प्रमुख मांगों को रखते हुए बेघर हुए परिवारों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा के तहत गारंटीकृत काम और उचित मजदूरी देने, वंचितों को तुरंत राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की अपील की है। 


मांगें पूरी होने तक आंदोलन तेज करने की चेतावनी 

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन और सरकार ने गरीबों की समस्याओं की अनदेखी बंद नहीं की और उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन केवल दो दिनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जिला स्तर पर और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch


अमन सिन्हा की रिपोर्ट