LATEST NEWS

  • Cockroach Found in Tadka in Sahu Hotel
  • तड़का में कॉकरोच, किचन में गंदगी का अंबार! साहू होटल पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

  • Bihar Firing:  दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
  • Bihar Firing: दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा

  • Smoke in Moving Bus on Hajipur Patna Highway Sparks Panic
  • Bihar Bus Incident: हाजीपुर-पटना हाईवे पर चलती बस में धुआं, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

  • Vaishali Road Accident
  • वैशाली में NH-22 पर हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी CNG कार, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

  • Bakhtiyarpur Road Accident
  • बख्तियारपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल

Sindoor Khela:नवादा में बरनवाल महिला समिति ने खेली सिंदूर की होली, मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई

Bihar Sindoor Khela: नवादा जिले में दुर्गा पूजा के समापन के अवसर पर बरनवाल महिला समिति की ओर से सिंदूर की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Sindoor Khela
सिंदूर की होली- फोटो : reporter

Bihar Sindoor Khela: नवादा जिले में दुर्गा पूजा के समापन के अवसर पर बरनवाल महिला समिति की ओर से सिंदूर की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।कार्यक्रम का आयोजन बरनवाल सेवा समिति की अध्यक्ष माधुरी बरनवाल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर रेखा रानी समेत समाज की कई महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

आरती के बाद एक-दूसरे को लगाया सिंदूर

सिंदूर की होली कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की विधिवत आरती से हुई। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर उनकी पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर इस पारंपरिक रस्म को निभाया। महिलाओं ने मां दुर्गा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धा और उल्लास के बीच सभी ने मिलकर मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की कामना की।

सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया कि बरनवाल महिला समिति की ओर से लंबे समय से सिंदूर की होली का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के समापन पर महिलाएं एकत्रित होकर इस परंपरा को निभाती हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।महिलाओं के अनुसार, ऐसी परंपराओं से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक रीति-रिवाजों से जोड़ने का अवसर मिलता है। इससे समाज में आपसी मेल-जोल और सौहार्द की भावना भी मजबूत होती है।

प्रसाद का हुआ वितरण

मां दुर्गा की आरती और सिंदूर अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित महिलाओं और अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।बरनवाल महिला समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ सिंदूर की होली की रस्म निभाई और मां दुर्गा को विदाई दी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार