LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Nawada Crime: नवादा में पुलिस थाना के सामने दहशत! 12 घंटे में दूसरे चौकीदार पर हमला, पेट में किए कई वार

Nawada Crime: नवादा के धमौल थाना गेट के बाहर चौकीदार पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

Nawada Crime
नवादा में लगातार हमले से दहशत- फोटो : news4nation

Nawada Crime: नवादा जिले में कानून-व्यवस्था एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। धमौल थाना के गेट के ठीक बाहर रविवार (10 मई 2026) को एक चौकीदार पर दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। थाना परिसर में हुई इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।पीड़ित चौकीदार जितेंद्र पासवान तुर्कवन गांव के रहने वाले हैं। वे थाना गेट के बाहर खड़े थे, तभी अज्ञात अपराधी ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। 

हमलावर ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए जितेंद्र पासवान के पेट में बार-बार चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल चौकीदार को तुरंत बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना मात्र 12 घंटे के अंदर दूसरी घटना है, जिसमें एक बार फिर चौकीदार को निशाना बनाया गया। थाना के सामने इस तरह की घटना होना पुलिस व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करता है।

Diarch GO

एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर  मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां के एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर और थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी मामले की गहन जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोग पूछ रहे हैं कि थाना के सामने खड़े सुरक्षा कर्मी भी अगर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? बिहार में पुलिसकर्मियों और चौकीदारों पर हो रहे लगातार हमलों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है, लेकिन आम जनता अब ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रही है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट