LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: नवादा सदर अस्पताल में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने की औचक निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों में मचा हड़कंप

Bihar News: राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने नवादा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। टीम ने आधी रात में महिला वार्ड में व्यवस्थाएं परखी। इस दौरान स्थास्थ्यकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

Nawada Sadar Hospital
सदर अस्पताल का लिया जायजा - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा सदर अस्पताल में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने आधी रात को औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। दिल्ली से पहुंची टीम ने सीधे महिला वार्ड और प्रसूति वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की तथा उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया जायजा 

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने एक-एक कर महिला मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं, साफ-सफाई और स्टाफ की उपलब्धता को लेकर सवाल किए। इस दौरान कई मरीजों ने अस्पताल की खामियों और असुविधाओं की ओर ध्यान दिलाया। निरीक्षण के दौरान टीम को अस्पताल के कुछ हिस्सों में गंदगी भी मिली। जिसे आयोग की सदस्य ने अपनी डायरी में दर्ज किया। 

Diarch GO

अस्पताल में कई सुविधाओं की कमी 

ममता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को यहां अपेक्षित स्तर की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और मरीजों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। इसके बाद आयोग की सदस्य ने सदर अस्पताल के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) अमित कुमार को तलब कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

स्थास्थ्यकर्मियों में मचा हड़कंप 

आधी रात को अचानक टीम के पहुंचने से अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को संतोषजनक भी बताया। निरीक्षण के दौरान महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी एकत्र की गई। इस मौके पर नवादा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) निरुपमा शंकर और सीडीपीओ ज्योति सिन्हा भी उपस्थित रहीं।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट