LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के नवादा में पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया है। नव विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है।

मौत
नवविवाहिता की मौत - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पति की प्रताड़ना और तलाक की बात से परेशान एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला धमौल थाना क्षेत्र के धरहरा गांव का है। मृतका की पहचान रामबालक रविदास की 26 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नेहा की शादी वर्ष 2022 में शेखपुरा जिले के सऊदी गांव निवासी जोगी रविदास के पुत्र आशीष कुमार से हुई थी। 

नवविवाहिता ने की खुदकुशी 

आरोप है कि शादी के महज 15 दिन बाद से ही नेहा को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। पति आशीष कुमार द्वारा लगातार गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। यही कारण था कि नेहा को ससुराल में एक महीने से अधिक समय तक रहने नहीं दिया गया। मामले को सुलझाने के लिए गांव स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 

Diarch GO

प्रताड़ना से तंग आकर खाई जहर 

इसके बाद पति-पत्नी के बीच तलाक की बात शुरू हो गई, जिससे नेहा मानसिक रूप से काफी टूट गई थी। बताया जा रहा है कि प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने घर के एक बंद कमरे में जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धमौल थाना प्रभारी हिमांशु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस 

मृतका की मां मीरा देवी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ लिखित आवेदन देकर पति समेत अन्य लोगों पर तलाक को लेकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट