LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता : तीन ठग गिरफ्तार, दर्जनों मोबाइल व नकदी बरामद

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में नवादा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर ठगो को गिरफ्तार किया है.....

साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता : तीन ठग
तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार - फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान के सख्त निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सशस्त्र बलों की टीम ने वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पीसीसी सड़क (रेलवे गुमटी के समीप), ग्राम चकवाय और ग्राम फतहा के पास ताबड़तोड़ छापेमारी की।


ऑनलाइन गेमिंग और लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह ऑनलाइन गेमिंग एड और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से आम लोगों का डेटा (नाम, मोबाइल नंबर और पता) जुटाता था। इसके बाद फर्जी लोन स्कीमों और गेमिंग ऑफर्स का झांसा देकर सीधे-सादे लोगों से संपर्क साधते थे और उनके साथ लाखों रुपये की ठगी को अंजाम देते थे।


Diarch GO

बैंक अधिकारी बन मांगते थे दस्तावेज और प्रोसेसिंग फीस

पूछताछ में चकवाय और फतहा से गिरफ्तार ठगों ने स्वीकार किया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस जैसी नामी कंपनियों के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन का लालच देते थे। खुद को बैंक का मैनेजर या कर्मचारी बताकर लोगों का विश्वास जीतते थे। इसके बाद झांसे में आए ग्राहकों से निजी दस्तावेज (जैसे पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासबुक, ईमेल आईडी) मंगवाकर प्रोसेसिंग फीस और फाइल चार्ज के नाम पर मोटी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।


जमुई और नवादा के आरोपी गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक भी निरुद्ध

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज (चकवाय) निवासी कार्तिक रविदास (28 वर्ष, पिता- नरेश रविदास) और जमुई जिले के सोनो (कुआबाग) निवासी साकेत कुमार (24 वर्ष, पिता- केदार यादव) के रूप में हुई है। इनके साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 29 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 35,520 रुपये नकद बरामद किए हैं।


NSIT
Nsmch

जिले में साइबर क्राइम के खिलाफ जांच और अभियान तेज

वारिसलीगंज पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अभिनव धीमान ने स्पष्ट किया है कि नवादा में सक्रिय साइबर नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचने के लिए जांच तेज कर दी गई है और इसमें शामिल अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी रहेगी। साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी किसी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की है।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट