LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : सिवान में राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय हैंडबॉल बालिका खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, नवादा की टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

Bihar News : सिवान में राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय हैंडबॉल बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में नवादा की टीम ने जलवा बिखेरा.....पढ़िए आगे

 Bihar News : सिवान में राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय हैंडबॉल ब
नवादा का जलवा - फोटो : AMAN

NAWADA : सिवान में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल हैंडबॉल बालिका खेल प्रतियोगिता 2025 में नवादा जिले की टीम ने 'सेकंड ऑल ओवर स्टेट चैंपियन' का गौरव प्राप्त किया है। जिले की बालिका टीम ने तीन आयु वर्गों - अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में भाग लिया था। अंडर-14 आयु वर्ग में नवादा की टीम विजेता बनी। 

इस विजेता टीम में श्रेया कुमारी, स्मृति कुमारी, काजल कुमारी, आरती कुमारी, प्रीति कुमारी और अनु श्री शामिल थीं। अंडर-17 आयु वर्ग में टीम उपविजेता रही, जिसमें शगुन राजलक्ष्मी, नंदनी कुमारी, रिया कुमारी और सोनाली कुमारी ने प्रदर्शन किया। इसी तरह, अंडर-19 आयु वर्ग में भी टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। इस टीम में प्रेमलता, सुरुचि कुमारी और रौशनी कुमारी शामिल थीं।

Diarch GO

खिलाड़ियों के नवादा लौटने पर जिला खेल संघ के अधिकारियों और कोचों ने उनका भव्य स्वागत किया। नवादा जिला खेल संघ के अधिकारी डॉ. आरपी साहू, हैंडबॉल के वरीय कोच संतोष कुमार वर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच श्याम सुंदर कुमार, अमन कुमार, कुंदन कुमार और निलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. आरपी साहू ने बताया कि हैंडबॉल खेल पिछले 30 वर्षों से जिले के लिए मेडल ला रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सैकड़ों खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं और पदक भी दिला चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के कई दर्जन खिलाड़ियों ने खेल के माध्यम से सरकारी नौकरी प्राप्त की है, जो नवादा के लिए गर्व की बात है। डॉ. साहू ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें स्वर्ण पदक जीतकर लौटने की शुभकामनाएं दीं।

NSIT
Nsmch

अमन सिन्हा की रिपोर्ट