LATEST NEWS

  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में वापसी का सवाल ही नहीं
  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

नवादा में गणपति महोत्सव पर भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन: 38 जिलों से जुटे हलवाई समाज के लोग, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर हुई विशेष चर्चा

नवादा में गणपति महोत्सव पर भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन: 38 जि
नवादा में हलवाई समाज का हुआ जुटान- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : शहर के बुद्ध रीजेंसी में गणपति महोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें बिहार के सभी 38 जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे समाज की एकजुटता और व्यापकता का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला।


मंत्री, विधान पार्षद और कई दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत

गणपति पूजन के साथ शुरू हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री, विधान पार्षद सहित समाज के कई प्रतिष्ठित और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस पूरे आयोजन की व्यवस्था और देखरेख वीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न की गई, जिससे कार्यक्रम ने एक ऐतिहासिक रूप ले लिया।


शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर उठी मुखर आवाज

महिला वैश्य महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. ऋचा योगमयी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाज को जागरूक करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। राजनीतिक चेतना जगाने के लिए संगठन की ओर से विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।


युवाओं की सहभागिता और समाज के अंतिम पायदान के लोगों के उत्थान पर जोर

प्रदेश महासचिव मुकुल मोहन ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें एकजुट होकर राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब परिवारों की मदद और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई।


अलग पहचान बनाने का आह्वान और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

NSIT
Nsmch

जदयू के प्रदेश सचिव कन्हैया प्रसाद ने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपनी एक स्वतंत्र और मजबूत पहचान बनानी चाहिए। शिक्षा, राजनीति और अन्य सभी क्षेत्रों में समाज के लोगों को आगे आकर अपनी हिस्सेदारी तय करनी होगी। सम्मेलन के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर और सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट