LATEST NEWS

  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में वापसी का सवाल ही नहीं
  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

Bihar News: नवादा में मातम की चार लहरें, अलग-अलग नदियों में डूबने से 4 की मौत, परिवारों में कोहराम

Bihar News: नवादा जिले में अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने की चार दर्दनाक घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई।

Four Die in Separate River
मातम की चार लहरें- फोटो : reporter

Bihar News: नवादा जिले में अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने की चार दर्दनाक घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। कादिरगंज, गोविंदपुर, नरहट और रजौली में हुए इन हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। कहीं मासूम बेटे की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, तो कहीं घर के कमाऊ सदस्य के चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पहली घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र की नदी में हुई, जहां 8 वर्षीय रोशन कुमार डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

दूसरी घटना गोविंदपुर प्रखंड के सिकरिया गांव की है। यहां नदी में डूबने से 40 वर्षीय सुबोध राम की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

तीसरी वारदात नरहट प्रखंड के कोनीबर गांव में हुई, जहां 18 वर्षीय सागर कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं चौथी घटना रजौली प्रखंड के दिबौर में सामने आई। यहां 21 वर्षीय राजेश कुमार नदी के पानी में डूब गया और उसकी जान चली गई।

NSIT
Nsmch

चारों घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगातार सामने आई इन घटनाओं से जिले में गमगीन माहौल है। एक साथ चार परिवारों में पसरे मातम ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

रिपोर्ट- अमन कुमार