LATEST NEWS

  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में वापसी का सवाल ही नहीं
  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

नवादा में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

नवादा जिले में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई होगी। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनो पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच मे जुटी है.....

नवादा में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से म
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक मौत- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Nawada : जिले के कादिरगंज बाजार में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी राजेंद्र प्रसाद की पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई है। बंद कमरे में जलती हुई युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मौके पर परिजनों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

नहाने गई थी महिला, कमरे में घुसकर युवती ने लगाई आग 

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त घर में केवल एक महिला मौजूद थी, जो स्नान करने गई हुई थी। इसी दौरान निशा अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद कमरे के अंदर से भयानक चीखने की आवाजें आने लगीं। परिजनों और पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह दरवाजा तोड़ा और गंभीर रूप से झुलसी युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पेट्रोल डालकर आग लगाने की आशंका, परिजन स्तब्ध 

प्रारंभिक छानबीन में यह आशंका जताई जा रही है कि युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई होगी। हालांकि, मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेटी ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह उनकी समझ से परे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घर में न तो कोई विवाद था और न ही उसे किसी बात पर डांट-फटकार लगाई गई थी। परिवार वालों के अनुसार, उसे किसी अन्य व्यक्ति द्वारा परेशान किए जाने की बात भी सामने नहीं आई है।

आत्महत्या और हत्या दोनों कोणों से पुलिस जांच में जुटी 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस इस बिंदु पर भी गहन जांच कर रही है कि यह महज आत्महत्या का मामला है या युवती को साजिश के तहत आग के हवाले किया गया है। फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच के जरिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

NSIT
Nsmch

हर पहलू की हो रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: डीएसपी 

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की सूक्ष्मता से तफ्तीश कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, क्योंकि कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है और पोस्टमार्टम व जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट