LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 बाइक सवार युवकों की मौत, एक गंभीर

Bihar Road Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar Road Accident
भीषण सड़क हादसे में 2 बाइक सवार युवकों की मौत- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: नालंदा में  मंगलवार की देर रात सरमेरा थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा पथ पर बड़ी मलावा गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक और घायल की पहचान:

मृतकों की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के धनावाडीह गांव निवासी चुनचुन साव (22), जो गनौरी साव के पुत्र थे, और छोटू साव (23), जो मंटू साव के पुत्र थे, के रूप में हुई है। इस हादसे में शिवदानी चौधरी नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

हादसे का कारण और घटनाक्रम:

परिवार वालों ने बताया कि चुनचुन और छोटू दोनों मकान पेंटिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की देर शाम वे बेना थाना क्षेत्र के दोसूत गांव से काम खत्म कर एक ही बाइक पर तीनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान, गांव के समीप किसी अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस की कार्रवाई:

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दुर्भाग्यवश चुनचुन और छोटू ने दम तोड़ दिया। सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय