LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

शीतला माता मंदिर भगदड़ में बड़ी कार्रवाई, 4 पुजारी गिरफ्तार, 8 श्रद्धालुओं की मौत मामले में 20 नामजद

शीतला मंदिर में मची भीषण भगदड़ में 8 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और 4 पुजारियों को गिरफ्तार किया है.

Sheetla Mata Temple stampede
Sheetla Mata Temple stampede - फोटो : news4nation

Sheetla Mata Temple stampede : नालंदा जिले के मधडा स्थित शीतला मंदिर में मची भीषण भगदड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक दिन पहले मंदिर परिसर में अचानक मची भगदड़ में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे।


घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। इसी क्रम में दीपनगर थाना में 20 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और अव्यवस्था के कारण यह हादसा हुआ।

Diarch GO


स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम लगातार मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं, मृतकों के परिजनों में गहरा शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन की ओर से घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है। फिलहाल, इस घटना ने मंदिरों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने जताया शोक 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि बिहार के नालंदा में एक मंदिर में हुई भगदड़ में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं सभी शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं कामना करती हूं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को बिहार के नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ पर शोक व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कार्यालय ने नालंदा हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, '' बिहार के नालंदा में भगदड़ के कारण हुई जानमाल की दुखद हानि से मैं अत्यंत आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं प्रार्थना करता हूं।'

NSIT
Nsmch


सीएम नीतीश ने घोषित किया मुआवजा 

सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए छह लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने इस भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।

राज की रिपोर्ट