LATEST NEWS

  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में वापसी का सवाल ही नहीं
  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

Nalanda Electric Shock Death: नालंदा में दिल दहला देने वाली घटना! बहन की शादी में छाया मातम, 440 वोल्ट करंट से भाई की मौत

Nalanda Electric Shock Death: नालंदा के गनपुरा गांव में बहन की शादी के बीच 440 वोल्ट करंट लगने से युवक की मौत। बहन की डोली और भाई की अर्थी एक ही दिन उठने से गांव में मातम।

Nalanda Electric Shock Death

Nalanda Electric Shock Death: जिस घर में खुशियों का माहौल था, जहां बेटी की शादी की तैयारियां आखिरी चरण में थीं और शहनाइयां बज रही थीं, वहीं अचानक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया। एक तरफ बहन की डोली उठी, तो दूसरी तरफ जवान भाई की अर्थी। नूरसराय पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गनपुरा गांव में 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 25 साल के स्वागत कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। स्वागत अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए चेन्नई से घर आया था। मृतक मेहतारामा गांव निवासी राजकुमार पासवान का बेटा था।

परिवार पहले से ही दुख में था। 18 जून को राजकुमार के भतीजे की अचानक मौत हो गई थी। इसी वजह से परिवार ने तय किया कि बेटी की शादी ननिहाल यानी गनपुरा गांव से कराई जाएगी, ताकि दुख के माहौल के बीच शादी की रस्में पूरी की जा सकें। परिजनों के अनुसार, बरात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। मेहमानों के स्वागत और नाश्ते की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान स्वागत कुमार शौच के लिए पास के खेत की तरफ गया।

440 वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था

खेत में पहले से 440 वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था। स्वागत को इसकी जानकारी नहीं थी। अनजाने में उसका पैर उस तार पर पड़ गया और तेज करंट लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। कुछ देर बाद नाश्ता लेकर जा रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद परिवार के लोग तुरंत उसे इलाज के लिए लेकर दौड़े। पहले उसे नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन उसी समय घर में बेटी की शादी भी चल रही थी। ऐसे में परिवार ने भारी दिल से यह दुखद खबर बरात और ज्यादातर रिश्तेदारों से छिपाकर रखी। किसी तरह अपने दर्द को सहते हुए शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं और बेटी को विदा किया गया। जैसे ही बेटी की विदाई हुई और लोगों को स्वागत कुमार की मौत की जानकारी मिली, पूरा घर मातम में डूब गया। कुछ देर पहले तक जहां खुशियों का माहौल था, वहां चीख-पुकार और रोने की आवाजें गूंजने लगीं।

NSIT
Nsmch

चेन्नई की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था मृतक

जिसने भी यह दर्दनाक दृश्य देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। स्वागत कुमार चेन्नई की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। वह छह बहनों और चार भाइयों के बड़े परिवार का जिम्मेदार और मिलनसार सदस्य था। परिवार की आर्थिक मदद के लिए वह मेहनत करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह बहुत खुशी और उत्साह के साथ घर लौटा था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह उसकी आखिरी घर वापसी होगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद गनपुरा और मेंहतरमा गांव में शोक की लहर है। जिस घर में कुछ घंटे पहले शादी की बधाइयां दी जा रही थीं, आज वहीं लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। बहन की डोली और भाई की अर्थी एक ही दिन उठने की यह घटना हर किसी को भावुक कर रही है।