LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

नालंदा बवाल: पुलिस पर 'हत्या' का आरोप गलत,चश्मदीद मुखिया का बड़ा खुलासा

नालंदा के हरनौत के चेरन गांव के पास सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा में 8 पुलिसकर्मी घायल हुए। कुछ जगहों पर पुलिस को बदनाम करने की कोशिश हुई, लेकिन चश्मदीद स्थानीय मुखिया ने साफ कहा कि पुलिस ने तो पीड़ित की मदद की थी। अफवाहों से बचें और सच जानें!

Mukhiya reveals plot to defame Nalanda Police
: पुलिस पर 'हत्या' का आरोप गलत, स्थानीय मुखिया ने बताई सड़क हादसे और मदद की पूरी सच्चाई- फोटो : Reporter

बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा ने तूल पकड़ लिया है। हादसे के बाद उग्र भीड़ ने रजौली–बख्तियारपुर मुख्य सड़क को जाम कर जमकर उपद्रव किया। पुलिस पर हुए भारी पथराव में दो इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को लाठीचार्ज, आंसू गैस और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।


उपद्रव और पुलिस की कार्रवाई

घटना की शुरुआत चेरन गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल के अनुसार, समझाने-बुझाने के तमाम प्रयासों के बावजूद भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव और आगजनी शुरू कर दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने नियमानुसार हल्का बल प्रयोग किया। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है।

Diarch GO


पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश मुखिया का बयान

इस संवेदनशील मामले को लेकर कुछ मीडिया माध्यमों द्वारा पुलिस की छवि को धूमिल करने और उन पर 'हत्या' का झूठा आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, घटना के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सच्चाई सामने रखी है।स्थानीय मुखिया का स्पष्ट कहना है कि पुलिस पर लगाया जा रहा हत्या का आरोप पूरी तरह गलत है।


पुलिस ने की थी मदद

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया था।सड़क हादसे के बाद पुलिस का रवैया पूरी तरह सहयोगात्मक था। कुछ तत्वों द्वारा इस दुखद हादसे को गलत रूप देकर पुलिस को बदनाम करने और माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है।— स्थानीय मुखिया - प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

NSIT
Nsmch