LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: डिग्री कॉलेज की मांग पर भड़का बवाल, सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव, इलाके में तनाव

Bihar News: नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया।

Nalanda College Protest Turns Violent Police Attacked
सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव- फोटो : reporter

Bihar News: नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन गुरुवार को अचानक उग्र हो गया। शांतिपूर्ण विरोध के बीच माहौल उस वक्त बिगड़ गया जब सड़क जाम के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डिग्री कॉलेज को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच नाराजगी बनी हुई है। इसी मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने एनएच-431ए पर टेंपो स्टैंड के समीप सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात तब बिगड़े जब भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों की बारिश शुरू कर दी। पुलिस पर हुए अचानक हमले के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए सख्त कदम उठाए और भीड़ को तितर-बितर करने की कार्रवाई शुरू की।

Diarch GO

घटना के बाद नगरनौसा बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और वडिहा रोड समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी से पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि हालात फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है।

वहीं पुलिस अब घटना के दौरान पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नगरनौसा में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। डिग्री कॉलेज को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव का रूप ले चुका है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि बातचीत से समाधान निकलता है या फिर यह विवाद और अधिक राजनीतिक तथा सामाजिक रंग लेता है।

NSIT
Nsmch



रिपोर्ट- राज पाण्डेय