LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नालंदा में संदिग्ध परिस्थिति में मिला माँ बेटी का शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Bihar News : नालन्दा में संदिग्ध परिस्थिति में माँ बेटी का शव पुलिस ने कमरे से बरामद किया है. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पति को हिरासत में ले लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में संदिग्ध परिस्थिति में मिला माँ बेटी
माँ बेटी की संदिग्ध मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के जेठऊना गांव में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक कमरे से मां-बेटी का शव बरामद किया गया। दोनों के गले पर स्पष्ट निशान मिलने से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान संजय कुमार की 28 वर्षीय पत्नी सनीसा देवी और उनकी 14 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है। 

गया जिले के बेलागंज निवासी मृतका की बहन सोनी देवी को गोतिया के लोगों ने फोन पर घटना की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो कमरे के अंदर मां-बेटी का शव पड़ा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि दोनों की गर्दन मरोड़कर हत्या की गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि संपत्ति के लालच में किसी अन्य व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

Diarch GO

ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि मृतका का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुत्री स्नेहा कुमारी ने इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की थी । 

हिलसा के डीएसपी टू कुमार ऋषिराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट