LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar News : नालंदा में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे ससुर ने दामाद को लाठी-डंडों से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

Bihar News : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचे चचेरे ससुर ने दामाद की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे ससुर
दामाद की हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचे चचेरे ससुर ने दामाद की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल दिव्यांग सुरेश बिंद की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने गुरुवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए सुरेश का चचेरा ससुर गांव आया था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला बढ़ गया और चचेरे ससुर ने लाठी-डंडे से सुरेश की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने घायल सुरेश का इलाज कराया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम विशुनपुर गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट