LATEST NEWS

  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में वापसी का सवाल ही नहीं
  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

Bihar News : नालंदा में निजी क्लीनिक से मरीज को रेफर करने पर भड़के परिजन, तोड़ फोड़ कर जमकर किया हंगामा

Bihar News : नालंदा में निजी क्लिनिक में मरीज को रेफर किये जाने के बाद परिजन भड़क गए और जमकर बवाल काटा. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में निजी क्लीनिक से मरीज को रेफर करने पर
अस्पताल में तोड़फोड़ - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती मरीज को रेफर किए जाने से भड़के मरीज के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया। जख्मी के परिजन सिलाव प्रखंड के नालंदा थाना क्षेत्र के ताजूबिगहा निवासी ने बताया कि 19 मई को गांव में पड़ोसी से विवाद हुआ था जिसमें मारपीट में 35 वर्षीय टुन्नी केवट को सिर में चोट होने के कारण 20 मई को बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।  

उस वक्त क्लिनिक के डॉक्टर ने मरीज को ठीक-ठाक बताते हुए भर्ती कर लिया । अगले दिन सुई लगाने के बाद जब हालत नाजुक होने लगी तो रेफर कर दिया। उनका आरोप है कि इस दौरान इलाज के नाम पर मोटी रकम भी लिया गया।  रास्ते में मरीज की तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद तुरंत दूसरे क्लीनिक में भर्ती कराया गया। 

क्लीनिक के संचालक ने बताया कि मरीज के सिर में चोट लगा हुआ था। उनके यहां आईसीयू की व्यवस्था नहीं थी।  इस कारण मरीज को दूसरे जगह रेफर कर दिए। परिजन  द्वारा लापरवाही और अधिक रुपए लेने की बात बेबुनियाद है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि अस्पताल में हंगामा की सूचना पर पुलिस गई थी।   लोगों को समझा बुझाकर चली आई। इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट