LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : बिहार में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, पुलिस ने चार को कराया मुक्त, पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों

NALANDA : ऑर्केस्ट्रा की चकाचौंध के पीछे छिपे काले सच का पर्दाफाश करते हुए नालंदा पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में छापेमारी कर मानव तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है। ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग लड़कियों का शोषण किया जा रहा था। इस कार्रवाई में चार लड़कियों को मुक्त कराया गया है, जिनमें दो नाबालिग हैं। सभी लड़कियां उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि एसपी भारत सोनी के निर्देश पर रविवार की देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जिला बाल संरक्षण इकाई, बचपन बचाओ आंदोलन और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। छापेमारी बैंक कॉलोनी स्थित गोपाल यादव के मकान में की गई, जहां किराए पर रह रहे ऑर्केस्ट्रा संचालक लालटुस कुमार, उसकी पत्नी और एक अन्य आरोपी इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।

Diarch GO

पूछताछ के दौरान एक कमरे से चार लड़कियों को मुक्त कराया गया। पीड़िताओं ने रोते हुए बताया कि उन्हें पहले सूत काटने का काम दिलाने के नाम पर हर दिन चार से पांच हजार रुपये कमाई का लालच देकर यहां लाया गया था। लेकिन यहां पहुंचते ही उन्हें जबरन ऑर्केस्ट्रा में नचवाया जाने लगा। संचालक दंपती द्वारा धमकी देकर उन्हें शोषण का शिकार बनाया गया। पुलिस ने मकान मालिक गोपाल यादव के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सुमंत कुमार, महिला थाना अध्यक्ष कुमारी उषा सिन्हा, दारोगा निशा भारती, रंजन पाठक, संतोष दुबे, अनुपम कुमारी, मंटू कुमार और उज्जवल कुमार शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट