LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police: बिहार पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी! 54 लाख की ठगी करने वालों को भिलाई से किया गिरफ्तार, लगाई ऐसी फिल्डिंग की आरोपियों के उड़ गए होश

Bihar Police: बिहार के नालंदा में किसानों से 54 लाख रुपये की ठगी कर फरार दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ के भिलाई से पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानिए पूरी कहानी कैसे हुआ खुलासा और गिरफ्तारी।

Bihar Police
Bihar Police- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Police: बिहार के नालंदा जिले में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने किसानों के अनाज के नाम पर 54 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की और फरार हो गए। इस घटना से न केवल किसान समुदाय में गहरा आक्रोश फैला बल्कि पुलिस प्रशासन भी इन आरोपियों को पकड़ने में जुट गई थी। आखिरकार छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है मामला?

यह मामला नालंदा जिले के कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र का है। आरोपी सत्येंद्र कुमार और रितिक कुमार, दोनों हरनौत थाना अंतर्गत गोड़ीपार गांव के निवासी हैं। आरोप है कि इन्होंने कल्याण बिगहा क्षेत्र के किसानों से अनाज का कलेक्शन कर 54 लाख 3 हजार 43 रुपये की राशि का गबन किया और फिर फरार हो गए।

Diarch GO

किसानों को जब लंबे समय तक भुगतान नहीं मिला, तो उन्होंने कल्याण बिगहा थाने में मामला दर्ज कराया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में छिपे थे आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर कल्याण बिगहा थाने की एसआई सुषमा कुमारी ने वैशाली नगर पुलिस से संपर्क कर सहायता मांगी।

NSIT
Nsmch

इसके बाद दोनों पुलिस टीमों की संयुक्त कार्रवाई में सत्येंद्र और रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें भिलाई में ही न्यायालय में पेश किया गया, और फिर नालंदा पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर बिहार ले गई।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित अंदानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। दोनों के खिलाफ दर्ज मामले की पुष्टि के बाद उन्हें नालंदा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

न्यायालय में पेशी और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद नालंदा पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे जारी है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।