LATEST NEWS

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका :  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी यह चेतावनी
  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

Nalanda Soldiers: नालंदा के वीर सपूत सिकंदर राउत शहीद, कुपवाड़ा में पाक गोलीबारी में BSF जवान ने दी जान की कुर्बानी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार के नालंदा निवासी बीएसएफ जवान सिकंदर राउत शहीद हो गए।

 BSF jawan Sikandar Raut
BSF jawan Sikandar Raut- फोटो : SOCIAL MEDIA

Nalanda Soldiers: देश एक बार फिर अपने एक वीर जवान को खो बैठा है। बिहार के नालंदा जिले के उतरथु गांव निवासी बीएसएफ जवान सिकंदर राउत जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए। यह खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में मातम और आक्रोश दोनों फैल गया।

सिकंदर राउत, जो कुछ महीने पहले तक झारखंड के रांची में पदस्थापित थे, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्हें कुपवाड़ा बुलाया गया था। वहां तैनाती के दौरान एक आतंकी मुठभेड़ में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, और देश ने एक और जांबाज सपूत को खो दिया।

परिवार में पसरा मातम

सिकंदर राउत दो भाइयों में छोटे थे और अपने पूरे परिवार के लाडले थे। उनकी 10 साल पहले शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं – एक बेटा 8 साल का और दूसरा 4 साल का। शहादत की खबर उनकी पत्नी को मोबाइल पर SMS के जरिए मिली, जिसके बाद उन्होंने घबराहट में पति को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।चचेरे भाई रामरतन राउत ने बताया कि सिकंदर को कुछ महीने पहले ही रांची से कुपवाड़ा भेजा गया था। वे हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहते थे। लेकिन इस बार उनकी वापसी शव के रूप में हो रही है।”प्रशासनिक असमंजस

शहीद की खबर स्थानीय प्रशासन को भी ग्रामीणों और सोशल मीडिया के जरिए मिली। एसपी भारत सोनी ने कहा कि अभी तक बीएसएफ या किसी वरीय अधिकारी से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने भी कहा कि विभागीय स्तर पर उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन ग्रामीणों ने सूचना दी है कि सिकंदर राउत शहीद हो गए हैं।”

NSIT
Nsmch

15 मई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

सिकंदर राउत का पार्थिव शरीर 15 मई को गांव लाया जाएगा, जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।