LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : नालंदा में युवती ने लगाई फांसी, ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग को लेकर ख़ुदकुशी की जताई आशंका

Bihar News : नालंदा में युवती ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग में ख़ुदकुशी की आशंका जाहिर की है.....पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में युवती ने लगाई फांसी, ग्रामीणों ने प्
युवती ने लगाई फांसी - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के गिरियक बाजार में मंगलवार को एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका सुहानी राउत, नवादा जिले के मैकसोर थाना क्षेत्र के नीमचक आषाढी गांव निवासी स्वर्गीय अजय कुमार की पुत्री सुहानी कुमारी है।  वह  पिछले 10 वर्षों से अपने ननिहाल गिरियक बाजार स्थित राजकुमार प्रसाद के घर में रह रही थी और वहीं से अपनी पढ़ाई भी कर रही थी।

परिजनों ने बताया कि घटना के समय उसके नाना राजकुमार प्रसाद दुकान पर थे। जब वे शाम को घर लौटे तो परिजनों ने बताया कि सुहानी ने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सुहानी ग्रेजुएशन के पहले वर्ष की छात्रा थी और उसका छोटा भाई भी उसी ननिहाल में रहता है। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार के पारिवारिक दवाब या मानसिक तनाव से इनकार किया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती किसी युवक से प्रेम संबंध में थी और संभवतः इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों का हवाले कर दिया गया है। मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जो फिलहाल लॉक है। तकनीकी टीम उसे अनलॉक कराने की प्रक्रिया में जुटी है ताकि युवती के सोशल मीडिया, कॉल रिकॉर्ड और चैटिंग से संबंधित अहम जानकारियाँ मिल सकें ।  परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट