LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News:नीतीश कुमार के गृह जिला में 50 लाख से बना पार्क बदहाल, CM ने किया था उद्घाटन, लापरवाही ने खोली वास्तविकता

लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनाए गए सामाजिक उत्थान पार्क की हालत एक साल से भी कम समय में दयनीय हो गई है।

50 Lakh Park in Nitish s Home District in Ruins Despite CM s
नीतीश कुमार के गृह जिला में 50 लाख से बना पार्क बदहाल- फोटो : reporter

Bihar News: नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के नानंद गांव में मनरेगा योजना के तहत लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनाए गए सामाजिक उत्थान पार्क की हालत एक साल से भी कम समय में दयनीय हो गई है। यह पार्क 21 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान उद्घाटित किया गया था। तब इसे ग्रामीणों के लिए टहलने, बैठने और सामाजिक गतिविधियों के लिए आदर्श स्थल के रूप में प्रस्तुत किया गया था।

लेकिन आज पार्क का दृश्य निराशाजनक है। परिसर में घने जंगल और झाड़ियां उग आई हैं, और पेवर ब्लॉक्स पर भी घास और झाड़ियां जम चुकी हैं। इसका असर यह हुआ है कि ग्रामीण पार्क जाने से डर रहे हैं, क्योंकि वहां विषैले जीव-जंतु और असुरक्षा का डर बढ़ गया है।

Diarch GO

नानंद पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिन्हा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्क के रखरखाव के लिए दो माली की मांग की गई थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। रखरखाव की कोई व्यवस्था न होने से पार्क की हालत तेजी से बिगड़ती गई।

इसके अलावा, पार्क के साथ बने तालाब का निर्माण भी अधूरा है, और अब तक इस कार्य की पूरी राशि का भुगतान नहीं हुआ, जिससे परियोजना का लाभ और सुरक्षा दोनों प्रभावित हुए हैं।

NSIT
Nsmch

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह आदर्श पंचायत जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार द्वारा गोद लिया गया गांव है। इसके बावजूद जमीनी हकीकत योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में भारी लापरवाही को उजागर करती है।

एक साल के अंदर ही यह आदर्श पार्क पूरी तरह से उदासीनता और अव्यवस्था का प्रतीक बन गया है, जो न केवल ग्रामीणों के लिए असुविधाजनक है, बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभाव और जवाबदेही पर भी सवाल खड़ा करता है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय