LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

सड़क विवाद में दबंगों के द्वारा महादलित समाज के महिलाओं की पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल

सड़क विवाद में दबंगों के द्वारा महादलित समाज के महिलाओं की प

Muzaffarpur :  जिले के देवरिया थाना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दबंगों द्वारा महादलित समाज के कुछ महिलाओं को पीटते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। मामले को लेकर महिलाओं द्वारा देवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, लेकिन महिलाओं का आरोप है कि पुलिस दबंगो के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 


दरअसल यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव के वार्ड संख्या 5 का है। जहां एक महादलित टोला है, लेकिन उन परिवारों को मुख्य सड़क तक जाने के लिए रास्ता नहीं था। महादलित टोला के लोगों द्वारा चार वर्ष पूर्व अपने गांव के निवासी विपिन कुमार राय से ढाई लाख रुपए में अपने जमीन में रास्ता देने को लेकर एक एग्रीमेंट बना था। 

Diarch GO


इसके बाद महादलित बस्ती के सभी लोगों के द्वारा चंदा कर ढाई लाख रुपया विपिन कुमार राय को दिया गया। लेकिन किसी कारणवश उसे जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। अब उस जमीन को जिस पर महादलित बस्ती के लोगों से विपिन कुमार राय के द्वारा पैसा लिया गया था रास्ता देने के लिए बीते 16 अप्रैल को ट्रैक्टर से उस रास्ते को जोता जा रहा था जिसका महादलित बस्ती के महिलाओं के द्वारा विरोध किया गया। 


महिलाओं द्वारा विरोध होने के बाद दबंग का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और देखते ही देखते दबंगों द्वारा महिला की जमकर पिटाई शुरू कर दी गई। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह वहां पर खड़े चार व्यक्ति के द्वारा विरोध कर रही महिलाओं की जमकर लाठी और डंडे से पिटाई की जा रही है। 

NSIT
Nsmch


वहीं घटना को लेकर महादलित बस्ती के महिलाओं के द्वारा देवरिया थाने की पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा गया था। अब मामले में देवरिया थाना की पुलिस ने एससी एससी एक्ट के तहद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।


मणिभूषण की रिपोर्ट