LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर के मड़वन में 'विकास शिविर' का हुआ आयोजन, विधायक अजीत कुमार ने सुनीं लोगों की जनसमस्याएं, मौके पर ही हुआ कई मामलों का निपटारा

Bihar News : मुजफ्फरपुर में आयोजित विकास शिविर में विधायक अजीत कुमार ने लोगों की समस्या सुनी. जहाँ उनकी समस्याओं का निपटारा किया गया......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर के मड़वन में 'विकास शिविर' का हुआ आय
विधायक ने सुनी लोगों की फरियाद - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUZAFFARPUR : जिले के मड़वन प्रखंड क्षेत्र के रक्सा स्थित शिवसागर धाम परिसर में शनिवार को विकास शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। शिविर का उद्घाटन स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

शिविर में नल-जल योजना, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग से जुड़ी समस्याएं, दलित बस्ती की मूलभूत सुविधाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, सड़क निर्माण तथा शिवसागर धाम के पास पुल निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा स्थानीय किसानों ने मरुआ फसल की बुआई से संबंधित समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा।

Diarch GO

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया, जिससे लोगों को राहत मिली। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में गरीबों और वंचितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “लुंगी-गंजी पहनने वाले गरीब भाइयों को भी सम्मान के साथ प्राथमिकता देकर काम कराया जाएगा, ताकि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से आयोजित गोद भराई रस्म भी विधायक के हाथों संपन्न कराई गई, जिससे महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर बीडीओ बिनय कुमार, सीडीपीओ अंशु बाला, एमओ विवेक आनंद, कृषि समन्वयक संतोष सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि इंदल साह, शक्ति सुमन, सुशील कुमार उर्फ भोला, राजेश कुमार, राजेश सहनी, अनिल पटेल, टुनटुन सहनी, कुमोद श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने ऐसे शिविर को जनसमस्याओं के समाधान के लिए उपयोगी पहल बताया।

NSIT
Nsmch