LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर में राशन गबन के आरोप में दो महिला डीलरों पर गिरी गाज, BSO ने थाने में दर्ज कराया FIR

Bihar News : मुजफ्फरपुर में राशन गबन के आरोप में दो महिला डीलरों पर FIR दर्ज कराया गया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में राशन गबन के आरोप में दो महिला डी
महिला डीलरों पर गिरी गाज - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। औराई प्रखंड में गरीबों के हक के अनाज का गबन करने के आरोप में दो जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पूर्वी तुषार कुमार के सख्त निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से भ्रष्ट डीलरों में हड़कंप मच गया है।

गुप्त सूचना पर हुई औचक छापेमारी

यह मामला नया गांव और धरहरवा पंचायत से जुड़ा है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) प्रबोध राज को गुप्त सूचना मिली थी कि पीडीएस विक्रेता अनिता कुमारी (नया गांव) और उषा देवी (धरहरवा) राशन वितरण में भारी अनियमितता बरत रही हैं और गरीबों के अनाज का गबन कर रही हैं। सूचना मिलते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ स्टॉक और वितरण में भारी गड़बड़ी पाई गई।

Diarch GO

अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर FIR

निरीक्षण के दौरान गबन की पुष्टि होने के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट एसडीओ पूर्वी को सौंपी। एसडीओ के आदेश मिलते ही औराई थाने में दोनों महिला विक्रेताओं के खिलाफ लिखित आवेदन देकर एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। प्रशासन की इस सक्रियता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

भ्रष्ट डीलरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रबोध राज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी डीलर सरकारी नियमों का उल्लंघन करेंगे या गरीबों का राशन हड़पने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट