LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, फर्जी अकाउंट के सहारे साइबर ठगी करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : फर्जी बैंक अकाउंट के सहारे साइबर क्राइम का मुजफ्फरपुर पुलिस ने खुलासा किया है. इसी कड़ी में दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
साइबर अपराधी गिरफ्तार - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले की साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 9 मोबाइल फोन, 11 डेबिट कार्ड, 14 चेक बुक, फर्जी रबर स्टाम्प और एक लैपटॉप समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार और रणधीर कुमार के रूप में हुई है। दोनों रामपुरहरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि जिले में ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी मिली थी। इन खातों से जुड़े पते पर छापेमारी की गई, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान एटीएम कार्ड, चेक बुक, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक आइटम बरामद किए गए हैं।

Diarch GO

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दूसरे लोगों के नाम पर फर्जी कंपनियां खोलते थे और उनके माध्यम से फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर बैंक में बिजनेस करेंट अकाउंट खुलवाते थे। इसके बाद उस अकाउंट का एटीएम कार्ड और चेक बुक अपने पास रख लेते थे और चेक बुक पर पहले से ही साइन करवा लेते थे। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग फ्रॉड समेत विभिन्न साइबर ठगी के जरिए ठगे गए पैसे इन खातों में ट्रांसफर कराए जाते थे। बदले में अकाउंट होल्डर को करीब 10 हजार रुपये दिए जाते थे।

डीएसपी के अनुसार इन खातों में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है, हालांकि अधिकांश रकम निकाली जा चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि अब तक कोलकाता, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, पंजाब,आंध्रप्रदेश, गोवा,तमिलनाडु और बिहार के अलग-अलग जिलों के लोगों से ठगी की गई है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट