LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Independence Day: आजादी के जश्न में मिथिला से चंपारण तक तिरंगे की शान, विकास के वादों के बीच वीरों को नमन

Bihar Independence Day: दरभंगा से चंपारण तक शहीदों की कुर्बानी को याद कर, विकास का संकल्प लेने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने का संदेश दिया गया।

Bihar Independence Day: आजादी के जश्न में मिथिला से चंपारण त
स्वतंत्रता दिवस की धूम - फोटो : MANIBHUSHAN

Bihar Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के अलग-अलग जिलों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। दरभंगा के नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के जज्बे से सराबोर हो उठा।अपने संबोधन में मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महज एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि मुल्क के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष, त्याग और कुर्बानी को याद करने का दिन है।

मंत्री ने दरभंगा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दरभंगा सिर्फ एक प्रशासनिक जिला नहीं, बल्कि मिथिला की समृद्ध परंपरा, ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की सरजमीं है। सरकार बेहतर सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं को जमीन पर उतारने का सिलसिला जारी है।समारोह के दौरान उत्कृष्ट कर अनुपालन के लिए प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी कृष्ण कांत ठाकुर को वाणिज्य कर विभाग की ओर से ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

Diarch GO

वहीं पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बड़ा रमना मैदान में जिला प्रभारी मंत्री सह अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं को जनता के सामने रखा। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पशुपालन समेत विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं।

बगहा पुलिस जिले में मुख्य समारोह विमल बाबू स्टेडियम में हुआ, जहां अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने ध्वजारोहण किया और लोगों को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर और सिकटा में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। प्रशासन और रेल पुलिस ने बस अड्डों समेत प्रमुख स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर पैनी नजर रखी गई।

NSIT
Nsmch

आज पूरा देश धूमधाम के साथ अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है इस मौके पर मुजफ्फरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फहराया गया तिरंगा,भूमि एवं राजस्व मंत्री सह जिले प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने झंडोतोलन किया वही मंच से अपने संबोधन में कहा की बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल का 100 दिन अभी पूरा हुआ है और इस अवधि में मुजफ्फरपुर जिला का भी काफी विकास हुआ है.साथ ही उन्होंने कहा सेवा संकल्प और समर्पण के इस 100 दिन के अवधि में मुजफ्फरपुर जिला में जनहित के अनेक काम किए गए हैं.

इस तरह दरभंगा से चंपारण तक स्वतंत्रता दिवस सिर्फ तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहीदों की कुर्बानी को याद करने, विकास का संकल्प लेने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने का संदेश भी देता नजर आया।


दरभंगा से वरुण ठाकुर, बेतिया से आशीष कुमार,मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट