LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, किराए के मकान से बरामद हुआ शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Bihar News : मुजफ्फरपुर में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. इस घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत,
महिला कांस्टेबल की मौत - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के पारू थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का शव थाने के समीप ही स्थित एक निजी किराए के मकान से बरामद किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

लखीसराय की रहने वाली थी सिपाही, पति के साथ रहती थी किराए पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत महिला कांस्टेबल मूल रूप से लखीसराय जिले की रहने वाली थी। वह पारू थाने में अपनी सेवा दे रही थी और ड्यूटी की सुगमता के लिए थाने के पास ही एक निजी मकान में अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

Diarch GO

एसएसपी ने की घटना की पुष्टि, पति से चल रही पूछताछ

मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने जानकारी दी कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त कमरे में क्या हुआ था और मौत की सूचना पुलिस तक कैसे पहुँची।

पारिवारिक विवाद और मारपीट की आशंका

प्रारंभिक जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक और पारिवारिक विवाद हुआ था। चर्चा है कि विवाद के दौरान पति ने महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस इस बिंदु को केंद्र में रखकर जांच कर रही है कि क्या यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश है।

NSIT
Nsmch

सभी बिंदुओं पर पुलिस की पैनी नजर

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल (FSL) और तकनीकी टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। कमरे की स्थिति और मृतका के शरीर पर मौजूद निशानों का बारीकी से मुआयना किया जा रहा है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मणिभूषण की रिपोर्ट