LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

सीवान के कुख्यात अयूब खान को STF ने किया गिरफ्तार

विशेष पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी से सिवान के कुख्यात अयूब खान को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि सीवान पुलिस उसे पुराने आर्म्स एक्ट मामले में ले गई है।

सीवान के कुख्यात अयूब खान गिरफ्तार
सीवान के कुख्यात अयूब खान को STF ने किया गिरफ्तार- फोटो : news 4 nation

बिहार एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीवान के कुख्यात अपराधी अयूब खान को मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। अयूब खान लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उसकी गिरफ्तारी को राज्य पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। रविवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने घेराबंदी कर मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी से सिवान के कुख्यात अयूब खान को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर के  सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि सिवान पुलिस उसे पुराने आर्म्स एक्ट मामले में ले गई है।

AK-47 और बुलेटप्रूफ जैकेट का जखीरा 

जरायम की दुनिया में 'खान ब्रदर्स' के नाम से कुख्यात अयूब और रईस खान के ठिकानों पर पिछले साल हुई छापेमारी में हथियारों का बड़ा जखीरा मिला था। पुलिस ने इनके ठिकाने से AK-47 रायफल, कार्बाइन, दोनाली बंदूक और बुलेटप्रूफ जैकेट जैसे घातक हथियार बरामद किए थे। रईस खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अयूब खान पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

अंतरराज्यीय अपराधों में रहा है बड़ा नाम

 अयूब खान का आतंक सिर्फ सीवान या बिहार तक सीमित नहीं था, बल्कि वह इंटर-स्टेट क्राइम की बड़ी वारदातों में भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती और अपहरण के कुल 42 मामले दर्ज हैं। बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और ओड़िशा की पुलिस को भी उसकी तलाश थी। इस पर हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती और अपहरण के 17 अलग-अलग थानों में कुल 42 केस दर्ज हैं। बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और ओड़िशा की पुलिस को भी इसकी आपराधिक सरगर्मी रही है। पिछली बार भी लगभग 4 साल पहले बिहार STF पूर्णिया के बयासी थाना के चेकपोस्ट से सीवान जिले के सिसवन थाना के ग्यासपुर गांव निवासी इस कुख्यात को सीवान के टाउन थाना के केस 631/21 में गिरफ्तार किया था।

कड़ी सुरक्षा में पूछताछ जारी

एसटीएफ की टीम पिछले कई दिनों से अयूब खान के लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। मुजफ्फरपुर में उसकी मौजूदगी की सटीक जानकारी मिलते ही बिना देरी किए ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान पूरी सावधानी बरती गई। फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ कर रही है, जिससे कई अन्य बड़े आपराधिक मामलों और गिरोह के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।