LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: सात माह की गर्भवती बहू चार दिनों से लापता, पिता ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का आरोप, ससुराल वाले फरार, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल जांच में जुटी

Bihar News: डेढ़ वर्ष पहले शादी के बंधन में बंधी सात माह की गर्भवती महिला पिछले चार दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है।...

Seven Month Pregnant Woman Missing Family Alleges Murder
सात माह की गर्भवती बहू चार दिनों से लापता- फोटो : reporter

Bihar News:मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डेढ़ वर्ष पहले शादी के बंधन में बंधी सात माह की गर्भवती महिला पिछले चार दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक न महिला का कोई सुराग मिला है और न ही कथित शव की बरामदगी हो सकी है।

मामला पियर थाना क्षेत्र के नूनफरा पंचायत के कोइली गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बिट्टू कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी, जो सात माह की गर्भवती थी, चार दिन पहले अचानक लापता हो गई। जब इस बात की सूचना खुशबू के मायके वालों को मिली तो उसके पिता तत्काल बेटी के ससुराल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां घर बंद मिला और परिवार के सभी सदस्य फरार थे। बेटी का कहीं कोई पता नहीं चलने पर पिता ने पियर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया गया है।

Diarch GO

मामले की गंभीरता को देखते हुए पियर थाना पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि, तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो खुशबू कुमारी को बरामद कर सकी है और न ही किसी ठोस निष्कर्ष तक पहुंच पाई है। इसे लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि यदि शुरुआत से ही तेज़ी से कार्रवाई होती, तो शायद मामले का जल्द खुलासा हो सकता था।

इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पियर थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अनुसंधान जारी है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा चुकी है। वहीं सोमवार को डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि महिला का पता लगाया जा सके और जांच को वैज्ञानिक आधार पर आगे बढ़ाया जा सके।फिलहाल पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। एक गर्भवती महिला के रहस्यमय ढंग से गायब होने और ससुराल पक्ष के लोगों के फरार होने से मामला और भी संदेहास्पद बन गया है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर खुशबू कुमारी कहां है, उसके साथ क्या हुआ और इस पूरे रहस्य से पर्दा कब उठेगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा