LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Holi Special Train:होली के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई 15 स्पेशल ट्रेनें, बिहार से दिल्ली, सूरत, हावड़ा, पूणे जाने वाले यात्री पूरी लिस्ट देख लें

Bihar Holi Special Train: होली के बाद उत्तर बिहार के यात्रियों को रेलवे ने तोहफा दिया है।...

Railway runs 15 Bihar Holi special trains Check full list fo
होली के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई 15 स्पेशल ट्रेनें- फोटो : social Media

Bihar Holi Special Train: होली के बाद उत्तर बिहार के यात्रियों को रेलवे ने तोहफा दिया है। पूर्व मध्य रेलवे ने मुजफ्फरपुर समेत आधा दर्जन स्टेशनों से 15 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का ऐलान किया है। रेलवे का दावा है कि यात्रियों की डिमांड के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और टिकट को लेकर अफरा-तफरी की जरूरत नहीं।

रक्सौल-एलटीटी, सहरसा-आनंद विहार, बरौनी-नई दिल्ली, दरभंगा-अहमदाबाद, जयनगर-अमृतसर से लेकर मुजफ्फरपुर-एर्णाकुलम और हुब्बली तक स्पेशल ट्रेनों की लंबी फेहरिस्त जारी हुई है। 50 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है और संख्या 75 तक पहुंचने की चर्चा है।

Diarch GO

ट्रेनों की लिस्ट

02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मार्च तक प्रतिदिन

09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 29 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को

04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को

05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 10 से 31 मार्च तक हर मंगलवार को

05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 11 मार्च को

02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 30 मार्च तक प्रतिदिन

05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को

09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को

05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 10 से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को

01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 05 मार्च को

06086 मुजफ्फरपुर-एर्णाकुलम स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को

07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बली स्पेशल 07 मार्च से 04 अप्रैल तक प्रत्येक शनिवार को

04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को

04529 मधुबनी-सरहिंद स्पेशल 03 व 07 मार्च को

05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 07 मार्च को

 यात्रियों का इल्ज़ाम है कि स्पेशल ट्रेनों को आउटर या छोटे स्टेशनों पर रोककर नियमित ट्रेनों को पहले पास कराया जा रहा है। नतीजा 18 घंटे का सफर 25-26 घंटे में तब्दील। लेटलतीफी से बोगियों में पानी की किल्लत, शौचालयों में गंदगी और शिकायतों पर खामोशी।

दिल्ली, सूरत, हावड़ा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस जैसे बड़े स्टेशनों पर जनरल टिकट की बिक्री सीमित कर दी गई है। इससे आम मुसाफिर बेबस हैं। बिना टिकट सफर करने वालों से रास्ते में टीटीई द्वारा कथित वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

NSIT
Nsmch

उधर होली के बहाने शराब तस्करों की भी चांदी हो रही है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक एनएच से सटे छोटे स्टेशनों पर चेन पुलिंग कर शराब की खेप उतारी जा रही है। इस इनपुट के बाद मुख्यालय ने रेल पुलिस, आरपीएफ और जिला पुलिस को अलर्ट जारी किया है। सुबह-शाम पेट्रोलिंग बढ़ाने और औचक जांच के निर्देश दिए गए हैं।

साफ है होली के बाद रेल व्यवस्था सिर्फ यात्रा का मसला नहीं, बल्कि सियासी इम्तिहान भी बन चुकी है। अब देखना है कि स्पेशल ट्रेनों का यह एलान जनता की राहत बनता है या बदइंतज़ामी पर विपक्ष का नया हथियार।