LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर से पोल्ट्री कारोबारी का बदमाशों ने किया अपहरण, 8 घंटे में पुलिस ने बलिया से सकुशल किया बरामद, 4 किडनैपर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनदहाड़े अगवा किए गए पोल्ट्री फार्म कारोबारी को महज 8 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के बलिया से सकुशल मुक्त करा लिया है।

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर से पोल्ट्री कारोबारी का बदमाशों ने
पोल्ट्री कारोबारी का अपहरण - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिसकॉट गली से बुधवार को दिनदहाड़े मुर्गी फार्म कारोबारी चंदन कुमार का कार सवार अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद कारोबारी को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में ले जाकर एक खंडहरनुमा मकान में बंद रखा गया। फिर बदमाशों ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी पत्नी को कारोबारी की पिटाई करते हुए दिखाया गया और उसकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी कर रहे थे। इस गठित विशेष टीम में टाउन डीएसपी 1 सुरेश कुमार, मिठनपुरा थाना अध्यक्ष अजय कुमार और DIU के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार की टीम को शामिल किया गया था। पुलिस ने वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय जांच के आधार पर अपहरणकर्ताओं के लोकेशन का पता लगाया और उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई शुरू की।

Diarch GO

इसके बाद पुलिस की गठित विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कारोबारी चंदन कुमार को घटना के महज 8 घंटों के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। वहीँ मामले में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र निवासी सुरज कुमार उर्फ सुरज कुमार सिंह उर्फ सुरजभान सिंह, सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी रौशन कुमार, उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र निवासी गौरव सिंह और समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

सिटी एसपी ने बताया कि बुधवार को एक कार सवार चार बदमाशों द्वारा मुर्गी फार्म कारोबारी का अपहरण कर लिया गया था। अब घटना के महज 8 घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से अपहृत कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक वाहन और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर अपहरण की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट