LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 185 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरजिला गिरोह के 3 तस्कर दबोचे गए

मुजफ्फरपुर पुलिस और पटना मद्य निषेध विभाग ने ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर नशीले पदार्थों की डील करते वैशाली के 3 तस्कर गिरफ्तार। लगभग 4 लाख रुपये मूल्य की 185 ग्राम हेरोइन बरामद। फरार सप्लायरों की तलाश जारी।

Muzaffarpur police arrested three heroin smugglers
मुजफ्फरपुर में लाखों की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार- फोटो : Reporter

पटना मद्य निषेध विभाग की गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही मुख्य सप्लायर मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

चांदनी चौक पर पुलिस का जाल और तस्करों की घेराबंदी

मद्य निषेध विभाग को खबर मिली थी कि मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक के पास हेरोइन की एक बड़ी डील होने वाली है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर ब्रह्मपुरा पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया। जैसे ही पूर्वी चंपारण से आए सप्लायर और वैशाली से पहुंचे खरीदार आपस में नशीले पदार्थ का लेनदेन करने लगे, पुलिस टीम ने अचानक धावा बोलकर वैशाली के तीनों खरीदारों को दबोच लिया।

बरामदगी और गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए तीनों आरोपी वैशाली जिले के निवासी हैं, जिनकी पहचान जदूआ निवासी विक्रम कुमार, जदूआ निवासी सकलदीप राय और कंचनपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 185 ग्राम हेरोइन और अन्य सामान जब्त किया है। वहीं, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के रहने वाले मुख्य सप्लायर पुलिस घेराबंदी तोड़कर भाग निकले, जिनका काफी दूर तक पीछा भी किया गया।

NSIT
Nsmch

एसडीपीओ टाउन टू का बयान और आगे की कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि जब्त की गई 185 ग्राम हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से सघन पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार तस्करों को पकड़ने के लिए नेटवर्क के अन्य तारों को खंगाल रही है।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट