LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Muzaffarpur iftar party: मुजफ्फरपुर में जदयू विधायक अजीत कुमार ने दी इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम लोगों ने साथ बैठकर किया रोजा इफ्तार

Muzaffarpur iftar party: मुजफ्फरपुर के कांटी में जदयू विधायक अजीत कुमार ने रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ इफ्तार कर भाईचारे का संदेश दिया।

Muzaffarpur iftar party
JDU विधायक अजीत कुमार की इफ्तार पार्टी- फोटो : news4nation

Muzaffarpur iftar party: पवित्र महीने मुज़फ़्फ़रपुर में रमज़ान के अवसर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र में एक खास इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मड़वन प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां अजीत कुमार की पहल पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और भाईचारे का संदेश दिया।

इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम और हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जदयू कार्यकर्ता, स्थानीय बुद्धिजीवी और आम लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक अजीत कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हेंसऊदी अरब से लाई गई पारंपरिक टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

Diarch GO

रमजान देता है भाईचारे और इंसानियत का संदेश

इस मौके पर विधायक अजीत कुमार ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रोजा और इफ्तार केवल धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखें और एक-दूसरे की खुशहाली के लिए दुआ करें।

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: जदयू नेता

जदयू नेतामोहम्मद जमाल ने कहा कि बिहार की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब से है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है, ताकि समाज में भाईचारा और आपसी विश्वास मजबूत हो।

NSIT
Nsmch

सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की बात

जदयू मड़वन प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने कहा कि विधायक अजीत कुमार हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनते हैं और हर वर्ग के लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उन पर मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लगाए जाते थे, लेकिन यह इफ्तार कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि वे सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।

सामाजिक सद्भाव का प्रतीक

जिला परिषद उपाध्यक्ष Nirupama Singh ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। सभी समुदायों के लोगों का एक साथ बैठकर इफ्तार करना सामाजिक समरसता का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने देश और समाज में शांति, सद्भाव और तरक्की के लिए दुआ की। पूरे कार्यक्रम का माहौल भाईचारे और सौहार्द से भरा रहा। इस मौके पर मो. जावेद हुसैन, अजय चौधरी, मनोज कुमार सिंह, इंदल साह, अमरनाथ गुप्ता, प्रमोद पटेल, रमाशंकर सिंह, शीला देवी, नीलू देवी, रविंद्र पंडित, सोनू सिंह, सिकंदर सिंह, मो. सिराज, सुनील शर्मा, जय सिंधु ठाकुर, मो. मोतिउर रहमान और ई. सोहैल समेत कई लोग उपस्थित रहे।

मुज़फ़्फ़रपुर से धीरज सिंह