LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar police clash: पुलिस-भीड़ भिड़ंत कांड,पुलिस हिरासत से भागा आरोपी चढ़ा हत्थे, झड़प के 24 घंटे में गिरफ्तारी

Bihar police clash: जाम के दौरान हुई मामूली टक्कर से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप के कारण मामला बिगड़ गया।..

Muzaffarpur Escaped custody accused caught
पुलिस-भीड़ भिड़ंत कांड- फोटो : reporter

Bihar police clash:  मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुए टकराव के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इमली चट्टी चौक पर हुए इस घटनाक्रम में पहले सड़क पर मामूली टक्कर हुई, फिर देखते ही देखते मामला हाथापाई और फिर पुलिस-भीड़ की झड़प में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम ट्रैफिक जाम के दौरान एक स्कॉर्पियो और बाइक की हल्की टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और मामला धीरे-धीरे उग्र हो गया। स्थिति बिगड़ने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए स्कॉर्पियो चालक को पूछताछ के लिए अपनी अभिरक्षा में ले लिया। लेकिन इसी दौरान स्थानीय लोगों का विरोध भड़क उठा और माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते पुलिस और भीड़ के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो चालक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और वरीय अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया।

Diarch GO

इसके बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन नामजद और लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बरियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया।बरियारपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर फरार आरोपी स्कॉर्पियो चालक सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो मूल रूप से फिरोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

इस मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना जाम के दौरान हुई मामूली टक्कर से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप के कारण मामला बिगड़ गया। पुलिस पर हमला और अभिरक्षा से फरार होना गंभीर अपराध है, जिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा