LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Police: SSP की फटकार के बाद पुलिस का एक्शन,अचानक रात में सड़कों पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, अपराधियों में मचा हड़कंप

Bihar Police: बढ़ते जुर्म के ग्राफ ने हुक्मरानों की नींद उड़ा दी है, और अब पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।

Muzaffarpur Crime Surge Police Launch Late Night Checks
अपराधियों में खौफ- फोटो : reporter

Bihar Police:मुजफ्फरपुर की सड़कों पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब देर रात पुलिस ने अचानक ऑपरेशन शिकंजा छेड़ दिया। बढ़ते जुर्म के ग्राफ ने हुक्मरानों की नींद उड़ा दी है, और अब पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के सख्त फरमान के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की टीमें उतर पड़ीं और सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।

रात के सन्नाटे में हर गुजरने वाली गाड़ी पर पुलिस की पैनी नजर रही। संदिग्ध वाहनों की तलाशी, कागजात की गहन जांच और संदिग्ध लोगों से पूछताछ का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान सैकड़ों वाहनों को चेक किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों को रोककर उनकी पहचान भी खंगाली गई, ताकि किसी भी आपराधिक साजिश को वक्त रहते नाकाम किया जा सके।

Diarch GO

सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में शहर में बढ़ती वारदातों लूट, चोरी और गैंगवार ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी थी। इसी को देखते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई और साफ शब्दों में कहा कि अब लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। हर थाना क्षेत्र में अलग-अलग समय पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि अपराधियों की कमर तोड़ी जा सके।

पुलिस का यह नाइट डॉमिनेशन ड्राइव अपराधियों के लिए साफ संदेश है अब हर हरकत पर नजर है। शहर में अमन-चैन बहाल करने के लिए पुलिस ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं आम जनता ने भी इस सख्ती का स्वागत किया है, क्योंकि लंबे समय से बढ़ते अपराध ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था। अब देखना यह है कि पुलिस की यह सख्ती अपराध के ग्राफ को कितना नीचे ला पाती है, लेकिन फिलहाल मुजफ्फरपुर में पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों के हौसले जरूर पस्त होते नजर आ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा