LATEST NEWS

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

Bihar News : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर और गोदाम से लाखों की शराब जब्त, डीलर समेत दो गिरफ्तार

Bihar News : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक और एक मकान के अंदर बने गोदाम से लाखों रुपए मूल्य के विदेशी शराब को बरामद किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, क
डीलर निकला शराब कारोबारी - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के नंबर वाले एक कंटेनर ट्रक में विदेशी शराब की एक बड़ी खेप लाई गई है, जो मनियारी थाना क्षेत्र स्थित काजीईड़ा टोल टैक्स के पास खड़ी है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की कई टीमों ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर सघन छापेमारी की।

कंटेनर चालक गिरफ्तार, पूर्वी चंपारण का रहने वाला है आरोपी

काजीईड़ा टोल टैक्स पर की गई इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया और उसमें लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मौके से कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा निवासी समोल गिरी के रूप में हुई है।

चालक की निशानदेही पर सकरा के गोपालपुर वहनगरी में रेड

गिरफ्तार कंटेनर चालक समोल गिरी से जब उत्पाद विभाग की टीम ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बड़ा खुलासा किया। चालक ने बताया कि कंटेनर से शराब की एक बड़ी खेप पहले ही सकरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर वहनगरी गांव में एक मकान में अनलोड की जा चुकी है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद टीम ने तुरंत बताए गए ठिकाने पर दूसरी छापेमारी की।

जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार निकला शराब तस्कर रविकर

सकरा के गोपालपुर वहनगरी स्थित मकान पर जब छापेमारी की गई, तो वहां बने गोदाम से भी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से शराब माफिया रविकर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि रविकर कुमार जन वितरण प्रणाली (PDS) का राशन दुकानदार है और दुकान की आड़ में शराब की तस्करी का अवैध कारोबार चला रहा था।

NSIT
Nsmch

दोनों जगहों से मिली शराब का मिलान जारी, आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू

उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस पूरी कार्रवाई में कंटेनर और गोदाम दोनों जगहों से लाखों रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। गिरफ्तार चालक समोल गिरी और तस्कर रविकर कुमार से गहन पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम दोनों ठिकानों से बरामद शराब की कुल मात्रा का मिलान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

मणिभूषण की रिपोर्ट