LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : डीएम ने जारी किया फरमान, रसोई गैस के लिए एजेंसी पर लाइन लगाई तो होगी कार्रवाई, अफवाह फैलाई तो मिलेगी सजा

Bihar News : रसोई गैस की किल्लत के बीच डीएम ने आदेश जारी किया है.कहा की गासी के लिए एजेंसी पर लाइन लगानेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.....पढ़िए आगे

Bihar News : डीएम ने जारी किया फरमान, रसोई गैस के लिए एजेंसी
डीएम ने जारी किया फरमान - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUZAFFARPUR : मिडिल ईस्ट में लगातार हो रहे युद्ध के बीच देश में गैस के लिए जहां एक तरफ हाहाकार मची हुई है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम लोगों से अपील किया है की गैस के लिए आम लोगों को परेशान होने या फिर पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा की मुजफ्फरपुर में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है। लगातार कंपनी के तरफ से रिफ्लिंग का काम किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर में कुल गैस की 92 एजेंसी अभी काम कर रही है। मुजफ्फरपुर में एक दिन में पूर्व से तकरीबन 20355 गैस की आम लोगों को डिलीवरी दी जाती है। जिले में अभी कुल 15284 सिलेंडर एजेंसी और वेंडर के पास है जिसे डिलीवर होना है। वहीं 26614 सिलेंडर अभी स्टॉक में है और लगातार कंपनी के द्वारा रिफिलिंग का काम किया जा रहा है। ऐसे में जिले में किसी तरह की गैस की कोई किल्लत नहीं है। बावजूद इसके आम लोग सुबह से ही गैस एजेंसी पर पहुंचकर लंबी लाइन लगा देते हैं या फिर हंगामा करते हैं या फिर होम डिलीवरी करने जा रहे भेंडर की गाड़ी को रोकने की भी कई मामले सामने आए हैं।

Diarch GO

अब जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन के द्वारा वैसे लोगो को चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि अगर आप एजेंसी पर पहुंचकर लंबी लाइन लगाते हैं या फिर हंगामा करते हैं या फिर जो होम डिलीवरी करने जा रहे हैं वेंडर हैं उनके वाहन को आप रोकते हैं तो फिर आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जिस तरह एजेंसी के द्वारा पूर्व से होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाती है ठीक उसी तरह होम डिलीवरी की सुविधा पूर्व की तरह आम लोगों को मिलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि गैस से संबंधित अगर किसी तरह की कोई अफवाह किसी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया या फिर अन्य तरीके से फैलाई जाती है तो फिर वैसे व्यक्ति पर कार्रवाई की जायेगी।  वही वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने आम लोगों से अपील किया है की वैसे लोग जो गलत तरीके से गैस का भंडारण कर रखा है या फिर गैस का गलत उपयोग कर रहे हो तो आप निर्भीक होकर पुलिस को इसकी सूचना दे। पुलिस वैसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट