LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Wedding Clash: डीजे की धुन पर बिगड़ी बात, शादी बनी संग्राम, मुजफ्फरपुर में बाराती-सराती में खूनी झड़प, जयमाला के बाद भी नहीं हुई शादी

Bihar Wedding Clash: गाना बजाने को लेकर बाराती और सराती पक्ष के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। ...

DJ Row Sparks Wedding Clash
डीजे की धुन पर बिगड़ी बात- फोटो : reporter

Bihar Wedding Clash: मुजफ्फरपुर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब गाना बजाने को लेकर बाराती और सराती पक्ष के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और शादी की खुशियां पलभर में अफरा-तफरी में बदल गईं। हालात ऐसे बन गए कि जयमाला की रस्म पूरी होने के बावजूद विवाह संपन्न नहीं हो सका, जबकि बारातियों के गांव में ही फंसे होने की बात सामने आ रही है।

यह सनसनीखेज मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी बुजुर्ग पंचायत स्थित वार्ड संख्या-14, मुखिया चौक का है। जानकारी के अनुसार, पवन मुखिया की बेटी की शादी के लिए रविवार रात बेगूसराय से बारात पहुंची थी। स्वागत के बाद जब बाराती नाचते-गाते लड़की के दरवाजे की ओर बढ़ रहे थे, तभी डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और बाराती तथा सराती आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चले, जमकर मारपीट हुई और मौके पर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। शादी का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलने पर गांव के बुद्धिजीवियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह माहौल शांत कराया। इसके बाद जयमाला की रस्म संपन्न कराई गई। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। जयमाला के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद भड़क उठा और दोबारा हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि इस दौरान बारातियों के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

लगातार हुए विवाद से नाराज दूल्हा पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद से विवाह की रस्में पूरी तरह ठप पड़ गईं। बताया जा रहा है कि बारात में आए कई लोग अभी भी लड़की पक्ष के गांव में ही रुके हुए हैं, जबकि गांव के सम्मानित लोग और पंच दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश में जुटे हैं ताकि शादी संपन्न कराई जा सके।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बरियारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर पुलिस मामले की विधिसम्मत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और एक शादी समारोह अब सुलह, समझौते और पुलिस की निगरानी के बीच अटका हुआ है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा