LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में खूनी खेल, बाजार से घर लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर बदमाशों ने की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में खूनी खेल, बाजार से घर लौट रहे य
युवक की हत्या - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में अपराधियों के बुलंद हौसलों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। कोइली भराव गांव में रविवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। इस खूनी वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

बाजार से लौट रहे रणधीर को अपराधियों ने घेरा

मृतक की पहचान कोइली भराव गांव के वार्ड संख्या दो निवासी दिनेश राय के 35 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रणधीर कोइली बाजार से अपना काम निपटा कर पैदल ही अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे सुनसान जगह पर घेर लिया और उस पर कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि रणधीर को शरीर में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह मौके पर ही लथपथ होकर गिर पड़ा।

Diarch GO

इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल रणधीर को आनन-फानन में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन घाव गहरे होने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रणधीर की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी और भारी पुलिस बल

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ईस्ट-1 अलय वत्स खुद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। रामपुर हरि थाने की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों ने युवक को लक्ष्य बनाकर गोलियां मारी थीं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।

NSIT
Nsmch

दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश या पूर्व नियोजित साजिश का प्रतीत होता है। डीएसपी अलय वत्स ने आश्वासन दिया है कि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि घटना में शामिल दोषियों को जल्द ही चिन्हित कर सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा। फिलहाल, गांव में तनावपूर्ण शांति को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

मणिभूषण की रिपोर्ट