LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने मचाया तांडव, मासूम को उतारा मौत के घाट, महिला से दिनदहाड़े की चेन की छिनतई

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में बदमाशों ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया. वहीँ महिला से चेन की छिनतई कर ली......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने मचाया तांडव, मासूम क
अपराधियों का तांडव - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पिछले 10 दिनों से लापता 7 वर्षीय मासूम ऋषिकेश का शव अत्यंत वीभत्स स्थिति में बरामद किया गया है। घटना करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर चौड़ की है, जहाँ रविवार को बच्चे का सड़ा-गला शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम के हाथ और पैर के पंजे तक काट दिए हैं। 

गांव में शिव मंदिर के पास से हुआ था लापता

जानकारी के अनुसार, चैनपुर पछियारी निवासी अशोक सिंह का पुत्र ऋषिकेश कुमार (7 वर्ष) बीते 27 फरवरी की दोपहर करीब 3:00 बजे घर के पास स्थित शिव मंदिर में बच्चों के साथ खेलने गया था। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मृतक चार बहनों के बीच अकेला भाई था, जिसकी वजह से परिवार की उम्मीदें उसी पर टिकी थीं। ऋषिकेश की मां सोनी देवी ने करजा थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि गायब होने के वक्त उसने काले रंग का इनर और फुल पैंट पहना था।

Diarch GO

शव की स्थिति देख सिहर उठे लोग

रविवार को स्थानीय लोगों ने चैनपुर चौड़ में एक अज्ञात शव को देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची करजा थाना पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई। मासूम का शव बुरी तरह सड़ चुका था और शरीर के अंग (हाथ व पैर के पंजे) कटे हुए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को चौड़ में फेंका गया था।

पुलिस की कार्रवाई और SSP का बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश की हत्या के पीछे कई गंभीर पहलू सामने आ रहे हैं, जिस पर पुलिस की विशेष टीम काम कर रही है। एसएसपी ने पुष्टि की है कि शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

NSIT
Nsmch

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घर के इकलौते चिराग की बुझने की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मां सोनी देवी और पिता अशोक सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग इस घटना से आक्रोशित हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ उन्हें फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम की मदद ली जा रही है।

महिला से छिनतई

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े एक बार फिर राह चलती महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र की छिनतई की घटना को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड में स्थित अनुराधा मार्केट के समीप का है। जहां कुढ़नी थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने मंगलसूत्र की छिनतई कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है की जिस जगह बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहां अक्सर लोगों की भीड़ होती है और ऐसे में अपराधियों ने भीड़ भाड़ वाली जगहों पर आराम से घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर सदर थाना प्रभारी अस्मित कुमार पहुंच कर मामले की जांच कर आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट