LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : मुजफ्फरपुर में दोहरी हत्या से सनसनी, अवैध संबंध को लेकर भाई ने की भाई की हत्या, कलयुगी बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले का मुसहरी थाना क्षेत्र एक के बाद एक हुई दो सनसनीखेज हत्याओं से पूरी तरह दहल उठा है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में दोहरी हत्या से सनसनी, अवैध संबंध
दोहरी हत्या से सनसनी - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का मुसहरी थाना क्षेत्र एक के बाद एक हुई दो सनसनीखेज हत्याओं से पूरी तरह दहल उठा है। जहाँ आज सुबह नवादा गांव में छोटे भाई ने अवैध संबंध के शक में अपने सगे बड़े भाई की हत्या कर दी, वहीं दोपहर होते-होते पहलादपुर गांव से एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहाँ एक कलयुगी इकलौते बेटे, बहू और पोतों पर अपनी ही 85 वर्षीय बुजुर्ग व लाचार मां की पीट-पीटकर हत्या करने का संगीन आरोप लगा है।

यह हृदयविदारक मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के पहलादपुर गांव (वार्ड संख्या 9) का है, जहाँ 85 वर्षीय विधवा महिला शांति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने शांति देवी के इकलौते पुत्र मधुसूदन शाही, उसकी पत्नी (पुतोह) और दोनों पोतों पर मारपीट कर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में भारी हड़कंप मच गया और मृतक के दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Diarch GO

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला और भावुक करने वाला पहलू मृतका शांति देवी का मौत से ठीक पहले का एक वीडियो बयान है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में तड़पती हुई दिख रही हैं और कुछ स्थानीय महिलाएं उनकी सेवा कर रही हैं। तड़पते हुए शांति देवी यह साफ कह रही हैं कि उनके बेटे मधुसूदन शाही, बहू और दोनों पोतों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की है। इस बयान के कुछ ही देर बाद बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

स्थानीय महिलाओं ने रोते हुए बताया कि शांति देवी के पति की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी थी। उनकी एक बेटी थी, जिसकी भी कुछ समय पहले मृत्यु हो गई, जिसके बाद मधुसूदन ही उनका एकमात्र सहारा बचा था। लेकिन बेटा और बहू बेहद क्रूर निकले; बुजुर्ग महिला अलग-अलग घरों में झाड़ू-पोछा करके अपना जीवन यापन करती थीं, और उस मेहनत की कमाई को भी उनका बेटा-बहू छीन लिया करते थे। पैसे न देने और पारिवारिक विवाद में अक्सर पूरा परिवार मिलकर बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित करता और पीटता था।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में डीएसपी ईस्ट टू (DSP East 2) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मणिभूषण की रिपोर्ट