LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी पर बिहार में दर्ज हुआ मुकदमा, नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी करने का है आरोप

Bihar News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी पर बिहार

MUZAFFARPUR : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (CJM) की अदालत में एक परिवाद पत्र दर्ज किया गया है। यह शिकायत जदयू नेता अंबरीश कुमार सिन्हा द्वारा दायर की गई है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता के अनुसार, यह पूरा विवाद राहुल गांधी द्वारा तमिलनाडु में दी गई एक चुनावी स्पीच से जुड़ा है। आरोप है कि 19 अप्रैल को तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जदयू नेता का दावा है कि राहुल गांधी ने अपने संबोधन में नीतीश कुमार को “भ्रष्टाचारी” और “कोम्प्रोमाईज्ड” (समझौतावादी) कहा था, जिससे उनकी और पार्टी की छवि को ठेस पहुँची है।

Diarch GO

BNS की धारा 352 के तहत शिकायत

जदयू नेता अंबरीश कुमार सिन्हा ने अधिवक्ता के माध्यम से दर्ज कराए गए इस परिवाद में राहुल गांधी के बयान को आधारहीन और मानहानिकारक बताया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 के तहत दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

अदालत में अगली सुनवाई का इंतज़ार

मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट ने परिवाद को स्वीकार कर लिया है। आने वाले दिनों में अदालत इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई की तारीख निर्धारित करेगी, जिसमें गवाहों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं। इस कानूनी कार्रवाई के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं। फिलहाल, कांग्रेस और जदयू दोनों ही पक्षों की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार है। 

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट