LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra review meeting
  • MLC चुनाव व त्योहारों को लेकर मुजफ्फरपुर SSP की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक का बना मास्टर प्लान!

  • Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज, बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान
  • Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज, बिहार सरकार के

  • Public beat miscreants Muzaffarpur
  • मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी पड़ी भारी: बाइक सवार युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,पुलिस हिरासत में पूछताछ

  • Bihar News :  छपरा नगर निगम में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त को रिश्वत की पेशकश के आरोप में टैक्स कलेक्टर हुआ गिरफ्तार
  • Bihar News : छपरा नगर निगम में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त को रिश्वत की पेशकश के आरोप

  • Narkatiaganj school midday meal issue
  • नरकटियागंज में घटिया मिड-डे मील पर फूटा छात्रों का गुस्सा, मौके पर पहुंची पुलिस, BEO ने दिए जांच

आजादी के 80 वर्षों बाद मुजफ्फरपुर-सारण सीमा के 'चक्की सुहागपुर' में बना नया थाना, कभी था नक्सलियों का गढ़

मुजफ्फरपुर जिले के गंडक नदी का दियारा इलाका लाल आतंक के अभेद्य गढ़ के रुप में जाना जाता था वहां अब कायम कानून का राज होगा। आजादी के 80 वर्षों के बाद मुजफ्फरपुर-सारण सीमा के 'चक्की सुहागपुर' में नया थाना बना है.....

आजादी के 80 वर्षों बाद मुजफ्फरपुर-सारण सीमा के 'चक्की सुहागप
नक्सलियों के गढ़ रहे 'चक्की सुहागपुर' में बना नया थाना- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले का अत्यंत सुदूर और गंडक नदी का दियारा इलाका, जो कभी नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना और अभेद्य गढ़ माना जाता था, अब सुरक्षा व विकास की नई मिसाल पेश करने जा रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित 'चक्की सुहागपुर' में नवनिर्मित थाना भवन (आउटपोस्ट/OP) बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है, जिसका उद्घाटन अगले सप्ताह किया जाएगा। आजादी के 80 वर्षों तक यह क्षेत्र प्रशासनिक उपेक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर था, लेकिन अब यहां पुलिस की स्थायी मौजूदगी से शांति और सुरक्षा का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

नाव की सवारी और लंबा चक्कर काटने की मजबूरी होगी खत्म 

भौगोलिक दृष्टिकोण से बेहद कठिन चक्की सुहागपुर क्षेत्र से मुख्य पारू थाना या जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए सीधा सुगम सड़क मार्ग नहीं था। ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति, इलाज या प्रशासनिक कार्य के लिए या तो गंडक नदी में जोखिमभरी नाव की सवारी करनी पड़ती थी या फिर पड़ोसी जिले सारण (छपरा) की सीमाओं से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। कठिन रास्तों के कारण चुनाव संचालन और त्वरित पुलिस कार्रवाई में भारी चुनौतियां आती थीं, जिसका फायदा उठाकर नक्सलियों ने इस इलाके को अपना ठिकाना बना लिया था।

Diarch GO

चार पंचायतों की हजारों की आबादी को मिलेगी त्वरित राहत 

चक्की सुहागपुर ओपी के विधिवत शुरू होने से आसपास की लगभग चार पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब स्थानीय ग्रामीणों को छोटी-मोटी समस्याओं, प्राथमिक दर्ज कराने या आपातकालीन स्थिति के लिए मीलों दूर नहीं भटकना पड़ेगा। क्षेत्र में पुलिस बल की स्थायी तैनाती से न केवल आपराधिक गतिविधियों और अवैध बालू/शराब तस्करों पर लगाम लगेगी, बल्कि आम जनता के मन से लाल आतंक और अपराध का भय भी पूरी तरह समाप्त होगा।

एसएसपी ने कहा- इसी सप्ताह सुचारू होगा नया थाना 

मामले की पुष्टि करते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा निर्मित नया थाना भवन पूरी तरह से तैयार है। पूर्व में पुलिस मुख्यालय और सरकार को इस क्षेत्र में ओपी स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अगले सप्ताह से इस नए नक्सल थाना/ओपी में विधिवत कामकाज शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस की इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और उम्मीद का माहौल है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट