LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज, बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान

Bihar News : बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने सरकारी टेंडरों (निविदाओं) में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारि
मंत्री का बड़ा ऐलान - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने निविदा प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निविदा के निस्तारण में निविदादाताओं द्वारा समर्पित दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी निविदा को अंतिम रूप देने से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहन एवं समुचित जाँच सुनिश्चित की जाए।

पारदर्शी बन रही प्रक्रिया

नगर विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पारदर्शी, जवाबदेह एवं सुशासन आधारित शासन-व्यवस्था के विज़न के अनुरूप नगर विकास एवं आवास विभाग में निविदा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी बनाया जा रहा है। निविदा निस्तारण से पूर्व निविदादाताओं द्वारा प्रस्तुत सभी आवश्यक दस्तावेजों का गहन सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा । सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ जनहित में बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना है।

Diarch GO

समर्पित दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर संबंधित निविदादाता के विरुद्ध होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया के दौरान निविदादाताओं द्वारा समर्पित कागजातों की जांच के उपरांत ही उन्हें सफल अथवा असफल घोषित किया जाता है। इसके बावजूद यदि निविदा निस्तारण के उपरांत किसी निविदादाता के विरुद्ध शिकायत/परिवाद प्राप्त होता है और जांच के क्रम में उसके द्वारा समर्पित दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं, तो संबंधित निविदादाता के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।

निविदा प्रक्रिया से जुड़े पदाधिकारियों और अभियंताओं की भूमिका की होगी जांच 

मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में केवल संबंधित निविदादाता के विरुद्ध कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी। निविदा प्रक्रिया से जुड़े पदाधिकारियों एवं अभियंताओं की भूमिका की भी जांच की जाए। यदि दस्तावेजों के सत्यापन अथवा निविदा निस्तारण में किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित पदाधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमानुसार अनुशासनिक एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

NSIT
Nsmch

दस्तावेजों का सत्यापन      

उन्होंने कहा कि निविदा निस्तारण के बाद शिकायतों पर कार्रवाई करने की स्थिति उत्पन्न होने के बजाय ऐसी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, जिसमें निविदा को अंतिम रूप देने से पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेजों का गहन सत्यापन पूरा हो जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में निविदा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि फर्जी दस्तावेज, अनियमितता अथवा प्रक्रिया संबंधी शिकायतों की संभावना ना रहे। उन्होंने कहा कि विभाग में पारदर्शी निविदा प्रक्रिया, समयबद्ध निर्णय और स्पष्ट उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।